दबंगों से परेशान छात्रा ने सीओ से लगाई गुहार
राठ। दबंगों से परेशान छात्रा द्वारा जहर खाने के मामले में आरोपी उन्हें परेशान कर रहे हैं। पीड़िता ने सीओ को शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि 5 जुलाई को पड़ोसी युवक ने उस पर अपने घर पर आने का दबाव बनाया। न आने पर धमकी दी थी। डर से उसने जहर खा लिया था। मामले में पिता ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा लिखा दिया। इसके बाद से आरोपी का परिवार उसे परेशान कर रहा है। छात्रा ने बताया कि बुधवार वह घर में पढ़ रही थी। इसी दौरान आरोपी के बच्चों ने उनके घर पर पत्थर फेंके। उसने सीओ को शिकायती पत्र दिया है। सीओ अखिलेश राजन ने कोतवाल को मामले में जांच कर निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। (संवाद)