कुरारा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत शंकरपुर के मजरा परसी के डेरा में मानसिक रूप से बीमार युवक ने घर के बंद कमरे में रविवार सुबह करीब 9 बजे साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
परसी डेरा निवासी औव्वा ने बताया कि उनके पिता देव सिंह (40) ने रविवार सुबह नौ बजे उसे गुटखा लाने के लिए दुकान भेजा था। वह लौटा तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। काफी देर खटखटाने बाद भी नहीं खुला तो खिड़की से झांककर देखा। पापा फांसी पर झूल रहे थे। इस पर शोर मचाया और मोहल्ले वालों की मदद से पुलिस को सूचना दी। वहीं मृतक के बड़े भाई जगदीश ने बताया कि वह करीब छह माह मानसिक रूप से बीमार था। वह करीब तीन माह से इलाज करा रहे थे। बताया कि देव सिंह के दो बेटे रवि व औव्वा हैं। बताया कि मृतक मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। बताया कि पत्नी व बड़ा बेटा सुबह खेत चले गए थे। तभी मौका देखकर देव सिंह ने घर के अंदर साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)