हमीरपुर। मौदहा के मांचा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हुई। दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के कोतवाली में तहरीर दी है।
मांचा निवासी जुम्मन अली ने बताया कि पड़ोसी इरशाद अली आदि से पुरानी रंजिश है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी मामले में राजीनामा के लिए दबाव बनाने के मकसद से इरशाद अली के साले शहादत ने दरवाजे पर बंधी गाय को हटाने का दबाव बनाया। इरशाद अली ने गाय को रस्सी से खोलकर भगा दिया। विरोध करने पर इरशाद, शरीफ, कासिम, हयात, आरिफ, करम अली आदि ने लाठी डंडे से हमलाकर दिया। उन्हें व उनकी पत्नी साजो, भाई बरकत अली, बरकत की पत्नी आबदा, बेटा आबिर को चोटें आईं।दूसरे पक्ष के कासिम अली ने बताया कि जुम्मनअली व उनके परिजनों ने उन पर हमला कर दिया। इसमें दो लोग घायल हो गए। कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों को शांतिभंग में कार्रवाई कर एक-एक व्यक्ति को जेल भेजा है। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।