फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बालक छीन विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। शराबी पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। उनका एक माह का पुत्र भी छीन लिया। पिता के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता ने पति व सास के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर के डुमरियापुरा मोहल्ला फरसौलियाना निवासी सीता ने बताया कि उनके पति राजेंद्र अहिरवार को शराब की लत है। नशे में आए दिन मारपीट करता है। एक माह पूर्व उन्हें पुत्र हुआ था। 8 अक्तूबर को कुआं पूजन था। पति ने मारपीट की। इसकी सूचना उसने पिता को दी। पीड़िता ने बताया कि रविवार को उनके घर पहुंचे पिता हरी के साथ भी पति ने गालीगलौज की। पिता ने पुत्री को साथ ले जाने की बात कही। इस पर उनके पति ने मासूम बालक छीनकर उन्हें घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें