फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के दानपात्र व घर से हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्राचीन बजरंग धाम मंदिर के गेट का ताला तोड़कर मंगलवार रात चोरों ने दानपात्र से करीब 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। बुधवार सुबह जानकारी पर चिल्ली गांव के प्रधान प्रतिनिधि जीतू राजपूत, बृजभान, जगदीश, सुरेंद्र, मुन्ना, रामरतन, भानसिंह, अजीत सिंह ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

वहीं नगर के पठानपुरा मोहल्ला निवासी विजय राजपूत ने बताया कि वह डेंगू से पीड़ित हैं। परिवार सहित उरई में इलाज करा रहे हैं। मंगलवार रात छत के रास्ते चोर उनके घर में घुस गए। चोरों ने स्मार्ट वाच, दो जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछिया चोरी कर लिए। जानकारी पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें