फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग को गोली मारने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। दीवानपुरा मोहल्ले में शनिवार रात दिव्यांग युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बतादें विवाद के बाद हुई मारपीट व फायरिंग में एक ही परिवार के चार लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन

दीवानपुरा निवासी रोडवेज बस चालक लाल सिंह का मोहल्ले के ही अरविंद यादव से शनिवार रात करीब नौ बजे रास्ते से निकलने को लेकर विवाद हो गया था। लालसिंह ने मौके पर यूपी 112 पुलिस बुला ली थी। लालसिंह के भतीजे फूलसिंह पुत्र लक्षीराम का आरोप है कि रात करीब 11:30 बजे अरविंद ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ उनके घर पर चढ़ाई कर दी थी। दबंगों ने तमंचे से फूलसिंह के दिव्यांग भाई जयराम (23) को गोली मार दी थी। वहीं लाठियों से मारपीट कर पिता लक्षीराम, दादी कुसुमा व बाबा छोटेलाल को घायल कर दिया था।
फूलसिंह ने अरविंद यादव, मोना यादव, रविंद यादव, सत्येंद्र यादव, रोहित राजपूत, समीर पठान व अरमान शाह के खिलाफ हत्या का प्रयास व बलवा का मुकदमा दर्ज कराया था। जयराम के गले में गोली लगने से झांसी में इलाज चल रहा है। जबकि पिता लक्षीराम सोमवार को झांसी से इलाज कराकर लौट आए हैं। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया सोमवार सुबह आरोपी अरमान शाह को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें