फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमकार्ड बनवाने के नाम पर ग्रामीणों से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। ग्रामीणों का श्रमकार्ड बनवाने का झांसा देकर गांव की आशा कार्यकर्ता ने दर्जनों लोगों से हजारों रुपये की ठगी की। लंबा समय बीतने के बाद भी श्रम कार्ड जारी न होने पर ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की हैं। शनिवार को मल्हौवा गांव के ग्रामीणों ने समाधान दिवस पर एसडीएम अशोक कुमार यादव को बताया आशा कार्यकर्ता ने दर्जनों ग्रामीणों से श्रम कार्ड बनाने के नाम पर 1000 से लेकर 2500 रुपये वसूले हैं।
विज्ञापन

उनके साथ अन्य महिलाएं भी हैं। जब उनके कार्ड नहीं मिले तो रुपयों की मांग की। जिस पर आशा कार्यकर्ता रुपये देने की बजाय झगड़ा करने पर आमादा हो गईं। कई बार नोकझोंक हुई। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मामले की जांचकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में वीरपाल सिंह, प्रमोद कुमार, धीरेंद्र, इंद्रपाल, मीरारानी, वीर कुशवाहा, शिवपाल, सुघर सिंह, विश्वनाथ, बालादीन, प्रकाश, गोधन, मातादीन, ठाकुर कुशवाहा, प्रेम नारायण, शिवप्रसाद, धूराम, प्रेम कुशवाहा, रामअवतार रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें