फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। कोतवाली क्षेत्र में दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सैदपुर गांव निवासी विश्वनाथ अहिरवार ने बताया उनका छोटा भाई गोविंद दास (45) अविवाहित था। वह बुआ और भतीजे के साथ रहते थे। गोविंद दास मजदूरी व मुर्गा की बिक्री करते थे। उन्होंने बताया सोमवार सुबह कमरे में देखा तो वह फंदे पर लटक रहे थे। नीचे उतारा तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

परिजन फांसी लगाए जाने का कारण नहीं बता सके। वहीं पठानपुरा निवासी बबलू गुप्ता ने बताया उनके पिता विश्वनाथ गुप्ता (73) कई वर्षों से खुजली की बीमारी से परेशान थे। कई शहरों में उनका इलाज कराया। मगर आराम नहीं मिला। सोमवार को पिता ने पैतृक गांव अकौना जाने की बात कह कर घर से निकले थे। जहां अकौना धमना गांव के बीच स्थित कुंआ किनारे लगे नीम के पेड़ पर गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम भेजा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें