फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। फत्तूबाबा मोहल्ले में शुक्रवार रात मायके में रह रही एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का कहना है वह बीमार चल रही थी। वहीं मोहल्ले में महिला के कुछ खा लेने से मौत होने पर चर्चा है। फत्तूबाबा निवासी रुखसार (22) की शुक्रवार की देर रात अचानक तबियत बिगड़ गई और शनिवार सुबह मौत हो गई। परिजनों ने कहा वह काफी समय से बीमार चल रही थी।
विज्ञापन

बीमारी के चलते ही उनकी मौत हुई है। जबकि मोहल्ले के लोगों में चर्चा है कि उसने कुछ खा लिया था। मृतका का विवाह 6 माह पूर्व हुआ था। ससुराल में आपसी विवाद के चलते वह मायके में रह रही थी। उसके मायके वाले भी चाहते थे कि वह जाकर ससुराल में रहे। जिसके चलते वह परेशान रहतीं थीं। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में कोतवाल मिथलेश सिंह ने बताया सूचना पुलिस को नहीं मिली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें