फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। संदिग्ध हालात में युवक की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार को सिसोलर के भैंसमरी गांव निवासी बालकिशन (25) को उनका भाई संजय कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया। जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने चार भाइयों में सबसे छोटा व अविवाहित था। भूमिहीन होने के कारण बकरी आदि चराकर जीवन यापन करता था।
विज्ञापन

मृतक के भाई संजय ने बताया बुधवार दोपहर उनकी तबीयत खराब हुई थी। जिसके कारण अस्पताल लाए हैं, जबकि अस्पताल आने से पहले ही इनकी मौत हो गई है। वहीं चिकित्सक रजत रंजन तिवारी ने बताया युवक की मौत संदिग्ध लग रही है। वह पहले से ही मानसिक अस्वस्थ था। इसलिए कुछ खा सकता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें