फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहांड (हमीरपुर)। बुधवार देर शाम बारिश के बीच कस्बे में करंट की चपेट में आई पड़ोसी महिला को बचाने पहुंचे किसान खुद चपेट में आ गए। किसान की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है। बुधवार देर शाम करीब सात राजेंद्र नगर निवासी राकेश की पत्नी पिंकी (30) घर में काम निपटा रहीं थीं। उनके घर की वायरिंग से निकले तार में कट था।
विज्ञापन

बरसात के कारण मकान की नम दीवार में तार के छूने होने से करंट उतर आने से वह चपेट में आकर गिर गई। शोर सुनकर पड़ोसी ऊदल लोधी (50) भी वहां पहुंच गए। पड़ोसी के घर पहुंचने पर ऊदल ने दीवार में लगी लोहे की खिड़की पकड़ ली। जिसमें उतर रहे करंट की चपेट में आकर वह गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उन्हें कस्बे की सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं महिला की हालत ठीक बताई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें