फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला। राठ/जलालपुर मार्ग पर मंगलवार शाम बाइक से घर जाते समय हादसे में घायल शिक्षक/भाजपा नेता के पुत्र की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो अन्य किशोरियों का इलाज कानपुर में चल रहा है। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। जलालपुर के भेड़ी डांडा गांव निवासी भाजपा नेता इंद्रजीत सिंह नन्ना के दूसरे बेटे धीरेंद्र सिंह (40) कुपरा गांव के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक थे। मंगलवार देर शाम करीब आठ बजे वह बाइक से बिवांर से रहटिया होकर गांव जा रहे थे।
विज्ञापन

उनके साथ जलालपुर गांव के स्वास्थ्य केंद्र में तैनात वार्ड ब्वाय रामदयाल की दोनों बेटियां काजल व सोना भी बैठी थी। रहटिया गांव के पास उनकी आटो से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से धीरेंद्र की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया था। जबकि का काजल व सोना का इलाज कानपुर में चल रहा है। मृतक के बड़े भाई पुष्पेंद्र सिंह ने बताया उनके भाई की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई है। उनके एक बेटा व एक बेटी है। थानाध्यक्ष जलालपुर विनोद कुमार ने बताया मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें