फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक व अधेड़ ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा। अलग-अलग घटनाओं में एक युवक व अधेड़ ने खुदकुशी कर ली। शेखूपुर गांव निवासी गौरव प्रजापति (24) अपने पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था। मंगलवार शाम घर में किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल व कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे कानपुर लेकर जा रहे थे। तभी घाटमपुर के पास उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक युवक की आठ मई को शादी होनी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। दूसरी घटना क्षेत्र के लहरा गांव में हुई। गांव निवासी किसान संजय सिंह (42) ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक अपने पीछे एक पुत्र व एक पुत्री के अलावा पत्नी व अन्य परिजनों को रोता छोड़ गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें