राठ। कोतवाली क्षेत्र के खेरापरा गांव में संदिग्ध हालात में मवेशी की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को दफनवा दिया है। खेरापरा गांव में शनिवार सुबह ग्रामीणों ने मवेशी को मृत पाया।
बबूल की डाल से बंधी हुई रस्सी का एक छोर मवेशी के गले में कसा था। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा गांव के बाहर एक मवेशी मृत अवस्था में मिला था। मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)