मौदहा। ब्रेक फेल होने से बेकाबू ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार चार लोग घायल हो गए। दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र के उर्दना गांव निवासी ट्रक चालक अरविंद (23), खलासी विपुल (25) दो अन्य साथियों के साथ ट्रक में मशीनें लादकर कानपुर से मुंबई जा रहे थे, लेकिन रिश्तेदारी में कोतवाली क्षेत्र के टिकरी गांव चले गए।
वहां से लौटतेे समय कस्बे की ओर आ रहे थे। तभी टिकरी से कुछ दूर ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। जिसके चलते ट्रक असंतुलित होकर सिजवाही गांव के पास सड़क किनारे पलट गया। जिससे चारों युवक घायल हो गए। ग्रामीणों ने बताया चारों नशे में थे। जिसके चलते हादसा हुआ। (संवाद)