फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। बिरखेरा में गृहकलह व आर्थिक तंगी से परेशान अधेड़ ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। बिरखेरा निवासी बलराम सिंह (50) खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। कुछ समय से वह आर्थिक रूप से परेशान थे। इस वजह से आएदिन घर में कलह होती थी। उनके पिता सुखराम ने बताया शुक्रवार शाम के समय भी परिजनों से कुछ कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन

इससे बलराम तनाव में था। रात में वह सोने चला गया। सुबह जब परिजन सोकर जागे तो वह घर पर ही फांसी पर उसे झूलता पाया। मृतक के पिता सुखराम सिंह ने घटना से पुलिस को अवगत कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक अपने पीछे पत्नी व बच्चों को रोता छोड़ गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें