फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैनामा के छह साल बाद भी नहीं दिया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। छह वर्ष पूर्व रुपये देकर मकान का बैनामा कराने के बाद भी खरीदार को कब्जा नहीं दिया गया। मकान खाली करने की बात पर आरोपी धमकी देता है। पीड़िता ने कोतवाली में गुहार लगाई है। नगर के बुधौलियाना निवासी शांति देवी ने बताया 25 मई 2015 में फरसौलियाना निवासी एक व्यक्ति से 4.50 लाख रुपये में 493 वर्ग फिट का मकान खरीदा था।
विज्ञापन

बैनामा के बाद सब रजिस्ट्रार कार्यालय में विक्रेता को पूरा पैसा अदा कर दिया। उस समय उसने मकान खाली करने के लिए कुछ समय मांगा था। पीड़िता ने बताया पूरा पैसा लेने के बावजूद छह साल से मकान खाली नहीं किया गया है। रुपये वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करता रहा। 26 जुलाई को उन्होंने मकान खाली करने अथवा रुपये वापस करने की बात कही। जिस पर आरोपी ने गालीगलौज करते हुए साफ मना कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें