राठ। हमीरपुर मार्ग पर गहरा चौकी के पास अनियंत्रित आटो सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में आटो सवार सात लोग घायल हुए। मंगलवार दोपहर धनौरी गांव से सवारियां लेकर आटो कस्बा जा रहा था। गहरा चौकी के आगे चालक ने आटो से नियंत्रण खो दिया। जिससे आटो सड़क किनारे खाई में जा घुसा।
इस दुर्घटना में आटो सवार मुस्करा थाने के ऐंझी गांव निवासी तिजिया (50), बसेला के जागेश्वर (30), हरपालपुर के रूपेंद्र कुमार (15), झांसी जिले के मऊ निवासी सुकंदी (48) व उनका पुत्र पवन (24), धनौरी के इंद्रजीत सिंह (45) व सरसेड़ा गांव निवासी अनिल कुमार (23) घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया है। (संवाद)