भरुआसुमेरपुर। कानपुर से बांदा की ओर आ रही मेमू से कस्बे के रेलवे स्टेशन के नजदीक आउटर पर एक युवक गिरकर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सदर अस्पताल भिजवाया है। जहां से उन्हें कानपुर रेफर किया गया है।
कुरारा थानाक्षेत्र के शिवनी पचखुरा गांव निवासी बृजेंद्र (28) कानपुर से सुमेरपुर आ रहे थे। स्टेशन के पहले आउटर के नजदीक उनका पैर फिसल जाने से वह ट्रेन के नीचे गिर गए। जिससे उनके दोनों पैर कट गए। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सदर अस्पताल भिजवाया। जहां से उसे कानपुर रेफर किया गया है। (संवाद)