फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोंगल स्वीकृत न होने से प्रधान नहीं कर पा रहे भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। ग्राम पंचायतों में प्रधानों को पदभार संभाले करीब एक माह का समय गुजर गया है, डोंगल स्वीकृत न होने से प्रधान किसी तरह का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। इससे पंचायतों के विकास में गति नहीं आ रही है।
विज्ञापन

पेयजल, सफाई, नाली व ख़ड़ंजा की मरम्मत आदि तमाम काम पंचायतों में नहीं हो पा रहे हैं। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को करीब एक माह पूर्व शपथ दिलाकर कार्य भार ग्रहण कराया गया था। चूंकि शासन की व्यवस्था अनुसार सभी तरह के भुगतान ऑनलाइन डोंगल के माध्यम से किए जाते हैं। सभी प्रधानों के डोंगल बनकर तैयार हैं। प्रधानों के साथ सचिवों का आरोप है कि प्रधानों के डोंगल एडीओ पंचायत सत्यप्रकाश गुप्ता ने कंप्यूटर ऑपरेटर के सुपुर्द कर रखे हैं। कंप्यूटर ऑपरेटर स्वीकृत न होने की बात कहकर डोंगल देने में आनाकानी कर रहे हैं।
बुधवार को विकास खंड कार्यालय में हुई साप्ताहिक बैठक में आए प्रधानों एवं सचिवों ने डोंगल प्राप्त न होने का मुद्दा उठाया। कहा डोंगल के अभाव में वह लोग पंचायतों में कार्य नहीं करा पा रहे हैं। एडीओ पंचायत ने बताया उनके स्तर से नहीं जिला स्तर से डोंगल स्वीकृत होते हैं। विकास भवन के केडी मिश्रा ने बताया उनके स्तर से डोंगल स्वीकृत नहीं होते हैं। कंप्यूटर ऑपरेटर नितिन ने बताया 31 प्रधानों के डोंगल स्वीकृत हो चुके हैं।
विज्ञापन

जल्द ही सभी को बुलाकर सौंपे जाएंगे। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष आशा सिंह चंदेल व उपाध्यक्ष संध्या अक्षय पाल ने बताया वह इस समस्या को सीडीओ के समक्ष रखेंगे। नवनिर्वाचित प्रधानों को ब्लॉक स्तर के अधिकारी गुमराह करके शोषण की नीति अपना रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष सविता अरविंद यादव ने कहा यह गंभीर समस्या है। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल डोंगल दिलाने की मांग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें