मौदहा। अलग-अलग सड़क हादसों में 11 लोग घायल हो गए। जिसमें पांच को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। सुमेरपुर, चंदपुरवा से बरात लेकर बांदा जिले के बसारी गांव जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली को सिसोलर के टोला के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर चंदपुरवा निवासी चालक चंद्रभान (35) व बबली (36), धीरेंद्र (36) घायल हो गए।
वहीं कोतवाली के गुरदहा निवासी रमेश (44) नशे में नेशनल हाईवे 34 पर खड़े ट्रक में बाइक समेत घुस गए। ग्राम तिंदुही निवासी नीरज सिंह (19) हाईवे पर सड़क हादसे में घायल हो गए। इसी प्रकार बरभौली निवासी मानसिंह (35), संगीता (30) और रामसिंह (08) साइकिल से खन्ना से लौट रहे थे। रास्ते में खिरुही कम्हरिया निवासी सुधीर सिंह की बाइक से भिड़ंत हो गई। जिसमें सुधीर की पत्नी सत्यवती (22) और छह माह का सूरवीर सहित साइकिल सवार घायल हो गए। (संवाद)