कुरारा। भटपुरा गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। बगैर सैंपल लिए वापस जाने की धमकी दी। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस के पहुंचने पर 35 लोगों की हुई। जिसमें एक कोरोना संक्रमित मिले। उधर, पारा कंडौर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 100 लोगों के सैंपल लिए। वहीं टीम ने गांव में दवा का छिड़काव किया।
क्षेत्र के भटपुरा गांव में शनिवार को स्वास्थ्य टीम कोरोना जांच के लिए पहुंची। टीम को देखकर ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और बगैर सैंपल लिए गांव से जाने की धमकी दी। इसी बीच टीम ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस के सामने 35 लोगों की जांच की गई। जिसमें एक कोरोना पॉजिटिव मिला। टीम के जितेंद्र कुमार ने बताया पुलिस के आने के बाद गांव में सैंपल लिए गए। जबकि गांव के लोगों ने टीकाकरण का कार्य करने नहीं दिया। इस मौके पर टीम के डॉ. अब्बास, डॉ. मनीष, जितेंद्र कुमार आदि स्टाफ स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
वहीं पारा गांव में बुखार व खांसी, जुकाम से पूरा गांव चपेट में है। 15 दिन के अंतराल में एक दर्जन से अधिक लोग लोगों की मौत हो चुकी हैं। गांव के शिवम तिवारी ने बताया नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी बंद होने से कस्बे के प्राइवेट अस्पताल में अपना उपचार करवाना पड़ रहा है। कोरोना महामारी जैसी बीमारी फैलने से खांसी, जुखाम के मरीज अपनी जांच करवाने से भय खाते हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने गांव पहुंचकर 100 लोगों को सैंपल लिए। वहीं जनपद से आई टीम ने गांव में दवा का छिड़काव किया। सैंपल टीम में मनोज, एलए प्रमोद, डॉ. मनीष आदि शामिल रहे।
गांवों में सफाई व सैनिटाजेशन कराया
कुरारा। कुरारा देहात के मजरा पडुई, लखौंदा, लल्ली का डेरा में बीडीओ के नेतृत्व में सफाई व सैनिटाइजेशन किया गया। पडुई प्रधान अमित निषाद ने बताया कि खंड विकास अधिकारी उमेश चंद्र उत्तम, सहायक खंड विकास अधिकारी मनफूल पाल, सचिव विनोद कुशवाहा के नेतृत्व में गांव में सफाई व सैनिटाइजेशन कराई गई है। ग्रामीणों ने प्रधान के कार्य की सराहना की है। (संवाद)