भरुआसुमेरपुर। इंगोहटा में हुई लूट का आरोपी सोमवार को अदालत में हाजिर हो गया।
आठ अप्रैल की रात को बदमाशों ने इंगोहटा में छानी मार्ग निवासी बैल्डिंग मिस्त्री मुकेश वर्मा के घर से दो लाख रुपये तथा पांच लाख के सोने-चांदी के जेवर ले गए थे।
गृहस्वामी को लहूलुहान कर दिया था। इस घटना में गृहस्वामी ने एक बदमाश पप्पू यादव निवासी फतेहपुर को पकड़ लिया था। जबकि अन्य बदमाश फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने पप्पू सहित अन्य को नामजद करके चोरी का मुकदमा दर्ज किया था।
मौके से नकदी और जेवर लेकर फरार हुए बदमाश नाटे निवासी फतेहपुर ने सोमवार को पुलिस को चकमा देकर अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने इसे न्यायिक हिरासत में भेजकर जेल भेजा है।