फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर लेखपाल सहित 5 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। फर्जी कागजात करानेे व जमीन पर कब्जे के मामले में लेखपाल समेत पांच लोगों पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मझगवां थाने के लिधौरा निवासी माधव सिंह ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 25 साल पूर्व जमीन का बंटवारा हुआ था। नौ मई को विपक्षियों ने उसके हिस्से का खेत नहीं जोतने दिया। विपक्षी लेखपाल से मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। शिकायत पर पुलिस ने भी सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हमीरपुर के आदेश पर रामपाल सिंह, ध्यान पाल सिंह, ज्ञान सिंह, श्याम सिंह व लेखपाल घनश्याम के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। राठ कोतवाली के औंड़ेरा निवासी अनिरुद्ध ने कोतवाली में पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि उसके छोटे भाई नशे में गालीगलौज करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें