फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दंपती ले रहे सम्मान निधि का लाभ, 4.51 करोड़ डकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के 2255 किसान ऐसे मिले हैं, जो पति-पत्नी दोनों ही पीएम सम्मान निधि योजना का लाभ लेते रहे, जबकि इनमें से एक को ही योजना का लाभ दिया जाना है। अब इनकी सूची शासन द्वारा जारी की गई है। कृषि विभाग ने उन्हें वसूली का नोटिस जारी किया है। इन किसानों से विभाग 4.51 करोड़ की धनराशि वसूल करेगा। इसको लेकर इन किसानों में अफरा-तफरी का माहौल है।
विज्ञापन


जिले में दो लाख चार हजार किसानों को सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी की जा चुकी हैं। इनमें 2255 लाभार्थी ऐसे पाए गए हैं, जिसमें पति-पत्नी दोनों ही योजना का लाभ लेते रहे हैं। शासन स्तर से 4.51 करोड़ रुपये की वसूली के आदेश हैं। इन किसानों को कृषि विभाग ने वसूली नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर पैसा वापस करने के निर्देश दिए हैं।

ब्लॉकवार मिले अपात्र

ब्लॉक - अपात्र

कुरारा - 216
सुमेरपुर - 368
मौदहा - 367
मुस्करा - 356
राठ - 312
गोहांड - 331
सरीला - 305
-
अब कहां से जमा करें पैसा

सुमेरपुर क्षेत्र के चंदुलीतीर निवासी सियाजानकी पत्नी पप्पू नोटिस लेकर कृषि विभाग कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। बताया कि वे गरीब हैं। 36 हजार रुपये जमा कराने का नोटिस मिला है। इतना पैसा कहां से जमा करेंगे। पहले सरकार ढिंढोरा पीटती है, बाद में वसूली करती है।
विज्ञापन

-
योजना के तहत पति-पत्नी दोनों में से एक को ही इसका लाभ मिलना था। जिले के 2255 किसान ऐसे मिले हैं, जो पति-पत्नी दोनों इस योजना का लाभ लेते रहे हैं। शासन के निर्देश पर इनसे 4.51 करोड़ की वसूली की जानी है। सभी को नोटिस जारी कर तीन दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

- हरिशंकर भार्गव, उपकृषि निदेशक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें