मौदहा (हमीरपुर)। बिवांर थानाक्षेत्र के लदार गांव में नए भवन निर्माण को लेकर शुक्रवार की शाम कच्ची दीवार गिरने से दंपती दब गए। इसमें अधेड़ को मलबे बाहर निकाला तो हालत गंभीर होने पर सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
लदार गांव में शुक्रवार को रामसजीवन चौबे (50) पत्नी सुरेखा (48) मजदूरों के साथ पुराना कच्चा पैतृक मकान की दीवारें गिरा रहे थे। पुत्र अंबरीश ने बताया कि मकान जर्जर होने पर इसे गिराकर नए भवन निर्माण कराने के लिए पिता व मां मजदूरों के साथ काम पर लगे थे। तभी शुक्रवार शाम करीब चार बजे पुरानी दीवार गिराते भरभरा कर गिर गई। जिसमें पिता मलबे की चपेट में आकर दब गए। वहीं मां सुरेखा थोड़ा दूर थी। बताया कि पिता के नाम करीब 20 बीघे कृषि योग्य भूमि है। वह तीन भाई और एक बहन है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बद गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया।