फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: टैंकर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दंपती व बच्ची गंभीर, कानपुर रेफर

Tue, 09 Dec 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कानपुर–सागर हाईवे पर कुछेछा गांव के पास सोमवार शाम हुए भीषण हादसे में ई-रिक्शा सवार दंपती और उनकी छह वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने टैंकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के कालौलीतीर गांव निवासी मान सिंह (40) अपनी पत्नी नीलम (38) और छह वर्षीय पुत्री हर्षिता के साथ ई-रिक्शा से रिश्तेदारों को छोड़ने सुमेरपुर गए थे। शाम को लौटते समय कुछेछा स्थित पेट्रोल पंप के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। तीनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

घायलों को जिला अस्पताल ले आए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मान सिंह, उनकी पत्नी नीलम और पुत्री हर्षिता को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें