हमीरपुर। सोमवार को जिले भर में 26 लोग जांच के बाद कोरोना से संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. एके रावत ने बताया कि गोहांड विकासखंड से एक, कुरारा से दो, सुमेरपुर से सात, मौदहा क्षेत्र से दस व हमीरपुर क्षेत्र से छह लोग कोविड संक्रमित मिले हैं।
सीएमओ डॉ.एके रावत ने बताया कि अब तक जिले भर में 288 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। उन्होंने आम जनमानस से अपील कर कहा कि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क लगाएं। (संवाद)