फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कोरोना संदिग्धों के सैंपल भेजे, 100 क्वारंटनी को घर, पूर्व के 59 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आने से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना को लेकर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो संदिग्धों के सैंपल झांसी भेजे हैं। इधर, स्वास्थ्य विभाग ने पूर्व में भेजे गए 59 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर राहत की सांस की ली है। उधर खुफिया विभाग और पुलिस जमातियों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डा. आरके सचान ने बताया कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। बताया जिला अस्पताल में बाहरी प्रांतों से आए लोगों के संदिग्ध पाए जाने पर सैंपल जांच को भिजवाए हैं। उन्होंने बताया अभी तक 59 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं।
रिपोर्ट निगेटिव आई है। कहा निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद भी सभी लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है। बताया शनिवार को जिला अस्पताल में 97 व्यक्तियों का चिकित्सीय परीक्षण किया गया है। जिले भर में टीमों ने अभी तक 19035 लोगों का परीक्षण किया है। इनमें बाहर से आने वालों की संख्या 9119 है।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया ने बताया कोरोना से बचाने के लिए बाहर से आए लोगों को शेल्टर होम में 14 दिनों के लिए रखा गया। इनमें करीब 100 लोगों के 14 दिन पूरे हो चुके हैं। इनमें किसी भी प्रकार की समस्या न होने से उन्हें घर भेजा गया है।
एंबुलेंस चालकों के सैंपल जांच को भेजे
राठ। कोरोना संक्रमण के चलते एहतियात के तौर सीएचसी में एंबुलेंस स्टाफ की जांच कर नमूने लिए गए हैं। सीनियर लैब टेक्नीशियन बीएन नागर व टेक्नीशियन हरिओम यादव ने बताया 8 कर्मचारियों के सैंपल जांच के लिए भेजा हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें