पौथिया (हमीरपुर)। गांव स्थित सहकारी समिति में पिछले 12 दिनों से ताला बंदी होने के कारण किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। खाद न मिलने से रबी की फसलों की बोआई प्रभावित होने की आशंका है। मजबूरन किसान निजी दुकानों से महंगे दामों पर खाद खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
किसानों को सरसों, मसूर, मटर व अलसी की बोआई करनी है। बोआई के समय सहकारी समिति के कर्मचारियों की हड़ताल से खाद का संकट उत्पन्न हो गया है। खाद के लिए किसान सुबह से शाम तक समिति के चक्कर लगा रहे हैं। समिति में ताला बंद होने से निराश होकर घर लौट जाते हैं। खाद की जरूरत पूरी करने के लिए किसानों की भीड़ निजी दुकानों में उमड़ रही है।
निजी दुकानदार भीड़ को देखते हुए किसानों को सीमित खाद दे रहे हैं। किसान लल्लू सचान, दयाशंकर, बलसिंह सचान, श्रीबाबू, संतराम, बाबू यादव, धर्मेंद्र सचान, भिखम, शिवदास, भोला प्रजापति आदि मुख्य विकास अधिकारी से समिति में खाद मंगाकर वितरित किए जाने की मांग की है।