भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के ग्राम अतरैया में पात्र व्यक्तियों को कृषि भूमि आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए मंगलवार को पंचायत भवन में भूमि प्रबंधक समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी की ओर से जारी आम सूचना में इसकी जानकारी दी गई है। गांव के लेखपाल प्रदत्त ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के निर्धारित लक्ष्य के तहत राजस्व ग्राम अतरैया में कृषि भूमि का आवंटन किया जाना है। इसके लिए बंजर भूमि गाटा संख्या 598क में 17.598 हेक्टेयर तथा नवीन परती भूमि गाटा संख्या 598ग में 13.561 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। इस प्रकार दोनों श्रेणियों की कुल 31.159 हेक्टेयर भूमि पात्र व्यक्तियों को आवंटित की जाएगी।