फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजायाफ्ता कैदी को जान का खतरा

Tue, 10 Feb 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में बंद सजायाफ्ता कैदी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। अदालत पेशी पर आए कैदी ने विशेष डकैती जज संजय यादव को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


राठ निवासी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपेंद्र यादव सजायाफ्ता कैदी है। मौजूदा समय में वह जिला कारागार में निरुद्ध है। सोमवार को पुलिस ने उसे एक मुकदमे की पेशी में विशेष डकैती जज न्यायालय में पेश किया।

जहां न्यायाधीश को दिए शिकायती पत्र में बताया कि राजनीतिक विद्वेष के कारण जेल के अंदर उसकी हत्या किए जाने की योजना बनाई जा रही है। इसका खुलासा शनिवार को एक बंदी जिलाधिकारी को फोन कर कर चुका है। तब जिलाधिकारी ने प्रशासनिक अमले के साथ जेल का निरीक्षण किया था और तीन मोबाइल, उस्तरा व एक कैंची बरामद की थी।
विज्ञापन


बताया कि यह फोन जेल में बंद बंदी लाला उर्फ शफात खान ने जिलाधिकारी को किया था। कैदी ने अपनी जान को खतरा बताते हुए जानमाल की सुरक्षा किए जाने के निर्देश जेलर को दिए जाने की मांग की है।

पेशी पर आए भूपेंद्र यादव ने कहा कि सत्ता के इशारों पर जेल के भीतर उसकी हत्या की साजिश रची जा रही है। इनके खिलाफ अन्य मुकदमे भी न्यायालय में विचाराधीन है। सोमवार को वह एक लूट के मुकदमे में पेशी में अदालत आए थे।

जहां उनसे बात करने पर बताया कि जिले के एक नेता व सत्ता के इशारों पर जेल के भीतर उसकी हत्या की साजिश रची जा रही है। डिप्टी जेलर आरके सिंह ने कहा कि कैदी भूपेंद्र द्वारा दिया गया प्रार्थना पत्र आ गया है उसकी सुरक्षा और बढ़ा दी जाएगी। उसे अलग बैरक में रखा जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें