फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मांगने के मामले में चंकबंदी लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। चिकासी में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर चकबंदी लेखपाल द्वारा रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल करने संबंधी शिकायत हुई। जांच के बाद संबंधित लेखपाल को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

चिकासी प्रधान ईशू राजपूत ने मंगलवार को अपर जिलाधिकारी से शिकायत की है। जिसमें उन्होंने गांव के कुछ लोगों पर ग्राम समाज की जमीन में चकबंदी लेखपाल अक्षय शर्मा से साठगांठ कर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। बताया कि शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। वहीं गांव निवासी कपिल कुमार ने भी शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने मां के नाम संक्रमणीय भूमि का बैनामा कराया था। बताया कि गांव के कुछ लोगों ने बिना उसे जानकारी दिए जमीन की पैमाइश करा ली। उसने आरोप लगाया कि इस मामले में लेखपाल ने उसे तहसील बुलाकर दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी। जिसका ऑडियो किसी किसान ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इस मामले में एडीएम रमेशचंद्र ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद संबंधित चकबंदी लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें