फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन को लेकर दो गुटों में बढ़ी तकरार

Sun, 04 Jan 2026 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन दो गुटों में बंटे अधिवक्ताओं के बीच चल रहा विवाद गहराता जा रहा है। एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए सदस्यता समाप्त करने तक की नौबत आ गई है। एक पक्ष का दावा है कि उनके अध्यक्ष व महामंत्री का चुनाव 664 मतदाताओं के मतदान से हुआ है, जबकि दूसरा पक्ष खुद को सहायक रजिस्ट्रार झांसी में पंजीकृत बता रहा है। इस खींचतान के कारण बार संघ इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर अग्निहोत्री ने एक पत्र जारी कर स्पष्ट किया कि बार एसोसिएशन सहायक रजिस्ट्रार झांसी में पंजीकृत है और वे उसके अध्यक्ष हैं। उन्होंने महेंद्र प्रताप सिंह और अश्वनी प्रजापति पर बार संघ के संचालन में बाधा डालने और ऑफिस का ताला तोड़कर कब्जा करने का आरोप लगाया। इसके जवाब में जारी एक प्रस्ताव में उक्त दोनों अधिवक्ताओं की सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का निर्णय लिया गया।
इससे पहले शुक्रवार को महेंद्र प्रताप सिंह और महामंत्री अश्वनी कुमार प्रजापति ने एक पत्र जारी कर बताया था कि बार संघ की आम सभा की बैठक में बार विरोधी गतिविधियों के चलते भगवान दास दीक्षित, महामंत्री शैलेंद्र कुमार सचान और चंद्रशेखर अग्निहोत्री की सदस्यता समाप्त करने का प्रस्ताव पारित हुआ था। महामंत्री अश्वनी कुमार प्रजापति ने इस बात पर जोर दिया कि उनका चुनाव वैधानिक तरीके से एल्ड्रिस कमेटी द्वारा हाईकोर्ट के आदेश पर कराया गया था, इसमें 664 अधिवक्ताओं ने मतदान किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर आरोप लगाने वाले गबन के आरोपी हैं इससे बचने के लिए षड़यंत्र रच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ही गुट एक-दूसरे के खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं। इस मामले में आगे की बड़ी कार्रवाई के लिए जल्द ही आम सभा की बैठक बुलाई जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें