फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: डीएम से की ओवरलोड ट्रक निकलने की शिकायत

Tue, 11 Nov 2025 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम प्रधान ने डीएम को शिकायती पत्र देकर गांव के मध्य से ओवरलोड ट्रक बंद कराए जाने की मांग की है। कहा कि बीच बस्ती से भारी वाहन निकलने से आए दिन ग्रामीण घायल हो रहे हैं। सुमेरपुर क्षेत्र के पत्योरा डांडा गांव से मौरंग खदान संचालित है।
विज्ञापन

देवगांव ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार गुप्ता ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि खदान संचालक एनजीटी नियमों को दरकिनार कर खनन करते हैं। ओवरलोड ट्रकों को गांव के मध्य से गुजार रहे हैं। इससे अभी तक कई लोग घायल हो चुके हैं। आरोप है कि अभी तक इन ट्रकों की चपेट में आकर गांव निवासी काजल पुत्री रामकुमार, चुनबाद गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। साथ ही छह खंभे तोड़ दिए हैं। शिकायत करने पर ठेकेदार गाली-गलौज करते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। प्रधान ने डीएम से निष्पक्ष जांच कराकर ओवरलोड ट्रकों को गांव के अंदर से बंद कराए जाने की मांग की है।

-


बिना नंबर प्लेट व कागजात के मिला मौरंग भरा डंपर सीज

हमीरपुर। थानाक्षेत्र जलालपुर के रहटिया-बंगरा मार्ग पर सोमवार शाम प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की। एसडीएम सरीला ने गश्त के दौरान एक अवैध मौरंग लदे ओवरलोड डंपर को पकड़ा है। इसके खिलाफ सीज की कार्रवाई की गई है। एसडीएम बलराम गुप्ता ने बताया कि उन्हें देखते ही चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें