फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 का सिक्का नहीं लेने पर बैंक कैशियर के खिलाफ तहरीर

Thu, 29 Sep 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
राठ में सिक्कें जमा न करने पर कोतवाल से शिकायत करती महिला घस्सी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे के पड़ाव स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा में 10 का सिक्का नहीं लेने पर एक महिला ने कोतवाली में बैंक कैशियर के खिलाफ तहरीर दी है। हालांकि बाद में सिक्के जमा कर लिए गए और मामले को रफा दफा कर दिया गया।
विज्ञापन



छोटी जुलेहटी मोहल्ला निवासी घस्सी पत्नी देवीदयाल ने आरोप लगाया कि वह बुधवार को पडाव स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की मुख्य शाखा में अपने खाते में पैसा जमा करने गई। कैशियर मोहन लाल आर्य ने 10 रुपये के सिक्के जमा करने से इनकार कर दिया। इस पर उसने कोतवाली में तहरीर दी।

कोतवाल एचडी सिंह ने तत्काल बैंक पहुंचकर कैशियर से पूछताछ की और कार्रवाई करने की बात कही। इस पर शाखा प्रबंधक एलपी राजपूत के नहीं होने पर इंचार्ज शाखा प्रबंधक अभिषेक ने कैशियर को तत्काल ग्राहक का सिक्का जमा कराने का निर्देश दिया।शाखा प्रबंधक एलपी राजपूत ने बताया कि बैंक बराबर सिक्के ले रहा है। कैशियर को दस के सिक्के लेने के  निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें