फोटो 26 एचएएमपी 32=सुमेरपुर के रामलीला मैदान में शिव पार्वती की झांकी प्रस्तुत करते कलाकार। संव
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के रामलीला मैदान के देवी पंडाल में कानपुर से आए मुकुल एंड मुकुल जागरण पार्टी एवं आस्था म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने देवी-देवताओं की लीलाओं की जीवंत झांकियां प्रस्तुत करके दर्शकों का मन मोह लिया।
बृहस्पतिवार रात रामलीला मैदान के देवी पंडाल में कानपुर की जागरण पार्टी के कलाकारों ने शिव पार्वती, राधा कृष्ण आदि की लीलाओं की जीवंत झांकियां प्रस्तुत करके जमकर वाहवाही लूटी। मुकुल ने देवी गीत प्रस्तुत करके समा बांध दिया। इसके साथ ही प्रीती, रिचा पांडेय, राकेश सिंह लख्खा ने मां के विराट स्वरूप के शानदार गीत, भजन प्रस्तुत करके खूब वाहवाही लूटी। जागरण देखने को पंडाल खचाखच भरा रहा। इस मौके पर नवदुर्गा महोत्सव मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
फोटो 26 एचएएमपी 32=सुमेरपुर के रामलीला मैदान में शिव पार्वती की झांकी प्रस्तुत करते कलाकार। संव