फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नल प्रेम प्रताप सिंह बने निर्विरोध सभापति

विज्ञापन
राठ के जीआरवी इंटर कालेज में मतगणना के बाद खुशी जताते विजयी प्रत्याशी - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। जीआरवी इंटर कालेज में कालातीत प्रबंध समिति निर्वाचन के लिए रविवार को मतदान कराया गया। सभापति पद पर कर्नल प्रेमप्रताप सिंह का एकमात्र नामांकन होने पर निर्विरोध घोषित हुए। देर शाम मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा हुई।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी सहायक रजिस्ट्रार फर्म, सोसायटीज एवं चिट्स झांसी ने बताया कि पंजीकृत 1025 मतदाताओं में से 450 मृत हो चुके हैं। वहीं 150 मतदाता बाहर हैं। शेष 425 में से 252 ने मताधिकार का प्रयोग किया। देर शाम तक मतगणना के बाद परिणाम घोषित हुए। उपसभापति पद पर डॉ. अजयपाल सिंह 200, सुर्जन सिंह 197, कृष्णदत्त भटनागर 196 व प्रमोद बजाज 175 मत पाकर विजयी रहे। मंत्री पद पर रमेशचंद्र गुप्ता 229 मत पाकर व उपमंत्री मनीष अग्रवाल 233 मत पाकर विजयी रहे। इसी प्रकार अंजू सक्सेना, कुंजबिहारी, साबिर ठेकेदार, संतोष गुप्ता, सत्यम सोनी, शिवनारायण खरे व सुभाष चंद्र आर्य सदस्य चुने गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें