फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की टक्कर से दारोगा समेत अधेड़ की मौत

Thu, 24 Dec 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी मार्ग पर फोरलेन में कुसमरा श्रमदान मोड़  के पास बोलेरो व अल्टो कार में आमने सामने जोरदार भिडंत में एक अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक दारोगा समेत चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान दरोगा की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायलों तीनों को कानपुर रिफर किया गया।
विज्ञापन


गोरखपुर निवासी विद्याधर (55) मौजूदा समय में पड़ोसी जनपद फतेहपुर के चांदपुर थाने में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। गुरुवार की दोपहर वह अल्टो कार अपने परिचित शिवकरन (67) पुत्र रामप्रसाद, आदर्श कुमार (13) पुत्र सर्वेश कुमार, राजकिशोर (56) निवासी सालेपुर थाना चांदपुर व योगेश कुमार (40) पुत्र रमाकांत निवासी दिल्ली थाना जफरगंज के साथ किसी मामले की तफ्तीश करने कुरारा की ओर जा रहे थे।

मौके पर राजकिशोर की मौत हो गई। वहीं गलत दिशा से आ रही बोलेरो कार की आमने सामने भिडंत में कार के परखचे उड़ गए। बोलेरो सवार युवकों को नशे में होना बताया जा रहा है। बोलेरो थाना कुरारा के पतारा गांव की बताई जा रही है। मामूली चोट होने के कारण बोलेरो सवार वाहन छोड़ भाग निकले। राहगीरों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाल जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां इलाज दौरान दरोगा विद्याधर ने भी दम तोड़ दिया। वही तीनों घायलों की हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए कानपुर ले गए। दुर्घटना होने की सूचना पर सदर अस्पताल आए चांदपुर थानाध्यक्ष शुभनारायन ने बताया कि दरोगा विद्याधर अपने परिचितों के साथ किसी मामले की तफ्तीश करने आए थे।

उन्होंने बताया कि दारोगा जनपद गोरखपुर के रहने वाले हैं। कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। परिजनों में कोहराम मचा है। इस मामले में थानाध्यक्ष कुरारा सुभाष यादव ने बताया कि बोलेरो पतारा गांव के होने की जानकारी मिली। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें