फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक सीएम की घोषणाओं पर अमल नहीं

Sat, 23 Jan 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिले में चौथी बार आ रहे हैं। पिछले साल मई में वह निजी कार्यक्रम में आए थे। 18 जून 2013 को जनपद मुख्यालय आए सीएम ने 15675 लाख की 29 परियोजना का लोकार्पण किया था। इसके अलावा 20 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


उन्होंने जिले की चार निकायों का सीमा विस्तार, मौदहा बांध से राठ कस्बे को पेयजल उपलब्ध कराने जैसी घोषणाएं की थीं लेकिन करीब ढाई साल गुजरने के बाद भी कुछ परियोजनाओं पर ही काम हो सका है। राठ कस्बे को मौदहा बांध से भरपूर पानी दिलाने की घोषणा भी सिर्फ फाइलों तक सीमित है।

जबकि इस कस्बे को 2015 तक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के जरिये पानी देने की घोषणा की थी, फिलहाल सीएम की घोषणा हीलाहवाली का शिकार हैं। वहीं नगर पालिकाओं का विस्तार तक अभी तक नहीं हो सका। जबकि हमीरपुर, सुमेरपुर, मौदहा और राठ निकायों का विस्तार होना है।
विज्ञापन


राजकीय महिला महाविद्यालय में एमए की कक्षाएं जरूर शुरू हो गई हैं। तीसरी बार सीएम पिछले साल सात नवंबर को मौदहा डैम आए थे। वहां पर उन्होंने 10 लाख पौधारोपण करवाया था। उस समय उन्होंने सूखे से जूझ रहे किसानों की हर संभव मदद का भरोसा दिया था। साथ ही पेयजल से ग्रसित गांवों को हर हाल में पानी मुहैया कराने का आश्वासन दिया था। सीएम के आगमन को लेकर फोरलेन सड़क को जहां चमकाने में लोनिवि के ठेकेदार जुटे हैं वहीं थाना, अस्पताल, स्कूल, ब्लाक भवनों को चमकाने का काम तेज है। स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में हैलीपैड को दुरुस्त किया जा रहा है। फोरलेन और सीएचसी, थाना, स्कूल सहित अन्य सरकारी भवनों को चमकाया जा रहा है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें