फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के बाद सीएम भी बुंदेलखंड में रखेंगे कदम

Sat, 23 Jan 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। इस दौर में बुंदेलखंड के लोग भयंकर सूखे से जूझ रहे हैं। उनकी यह दशा लोगों के सामने आने के बाद बुंदेलखंड का सियासी पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि जनवरी के आखिरी पड़ाव पर लोग भयंकर सर्दी में जी रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 23 जनवरी को महोबा में पदयात्रा कर सियासत को चरम पर पहुंचा दिया। अब सपा प्रदेश अध्यक्ष और सीएम अखिलेश यादव भी 27 जनवरी को बुंदेलखंड आकर सियासत को और धार देंगे।  वह जालौन और हमीरपुर का दौरा करेंगे।
विज्ञापन


बुंदेलखंड में पड़े सूखे ने किसानों और मजदूरों की कमर तोड़कर रख दी है। किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। उनकी मदद को कोई आगे नहीं आ रहा है। हालांकि सरकारें घोषणाएं कर रही हैं लेकिन इस पर अमल नहीं हुआ है। बीते वर्ष में बर्बाद हुई रबी और खरीफ की फसलों को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार ने किसानों की मदद के लिए घोषणा की मगर अभी तक किसानों को कृषि निवेश की धनराशि नहीं मिली है।

इस बार खरीफ और रबी की फसलें बरसात न होने पर किसान नहीं बो सके हैं। उनके मवेशियों को भूसे और परिवार का पेट भरने का इंतजाम नहीं किया गया है। किसानों को 24 घंटे बिजली देने की घोषणा भी हवा हवाई साबित हुई। हालात बदतर होने से किसानों ने अपने पालतू मवेशियों को अन्ना कर दिया है। जिले में एक लाख से अधिक मवेशी छुट्टा घूम रहे हैं। उनको रखने और खिलाने की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में करीब 50 फीसदी किसान और गरीब पलायन कर दूसरे प्रदेशों या ईंट भट्ठों में काम करने के लिए परिवारों के साथ चले गए हैं। प्रदेश और केंद्र सरकार की नाकाफी लाभ उठाने में कांग्रेस जुटी है।
विज्ञापन


इसी को देखते राहुल गांधी ने बुंदेलखंड का दौरा किया। वहीं प्रदेश सरकार की नाकामी को उजागर करने के लिए भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना बांदा, महोबा और जिले का दौरा कर चुके हैं। उधर हमीरपुर से जोल्हूपुर गांव तक बनी 55 किमी फोरलेन सड़क का  सीएम अखिलेश यादव 27 जनवरी को लोकार्पण करेंगे।  वह जालौन और हमीरपुर के कदौरा व कुरारा विकासखंड क्षेत्रों में आने वाले लोहिया गांवों व थाना, ब्लाक, स्कूल सहित अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें