हमीरपुर। जिलाधिकारी घनश्याम मीना के दिशानिर्देशन में दिसंबर माह की शासन से जारी की गई विकास कार्यों से संबंधित मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग में जिले को प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है।
जनपद इससे पहले सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में कभी भी पहले स्थान पर नहीं पहुंचा। सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में 90.30 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश स्तर पर जनपद को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। गत माह में भी जनपद को प्रदेश स्तर पर तीसरी रैंक प्राप्त हुई थी। इसी प्रकार सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत विकास एवं राजस्व की सम्मिलित रैंकिंग में जनपद को प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि जनपद के 14 में से 09 थाने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर जारी रैंकिंग में हमीरपुर को 115/115 फीसदी अंक मिले हैं। उन्होंने आईजीआरएस सेल में लगे कर्मियों को बधाई दी है। (संवाद)