हमीरपुर डिपो में खड़ीं भगवा रंग में रंगी बसें।
- फोटो : हमीरपुर डिपो में खड़ीं भगवा रंग में रंगी बसें।
हमीरपुर। राज्य सड़क परिवहन निगम ने कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधा शुरू की है। पूरी बस बुक कराने पर दो यात्रियों को किराए में छूट मिलेगी। उन्हें किराया नहीं देना पड़ेगा। डिपो की 20 बसें प्रयागराज में रिजर्व रहेंगी।
परिवहन निगम कुंभ के लिए हमीरपुर डिपो से 50 बसें रवाना करेगा। यह सभी बसें भगवा रंग में रंगी गईं है। सभी बस में श्रद्धालु भजन सुनते हुए यात्रा करेंगे। चालक-परिचालक भी यूनीफॉर्म में होंगे। यह बसें कुंभ मेले के लिए जाने वाले यात्रियों को प्रयागराज नेहरु पार्क पर उतारेंगी। प्रधान, ग्राम सचिव या कोई भी व्यक्ति बस बुक करा सकेगा। बस भी यात्रियों को एक स्थान से ले जाएगी।
प्रयागराज जाने वाली बसों की रोडवेज निगम के अधिकारी द्वारा लोकेशन भी ली जा सकेगी। सभी बसों में जीपीएस होगा। लोगों के परिजन भी सुगम एप के माध्यम से बस नंबर डालकर पता कर सकेंगे।
परिवहन निगम पूरी 52 सीटर बस बुक कराने पर दो यात्रियों को छूट देगा। इन दोनों को किराया नहीं देना होगा। एआरएम आरपी साहू ने बताया कि अभी तक किसी ने बस बुक नहीं कराई है। डिपो की बीस बसें प्रयागराज में रिजर्व रहेंगी। (संवाद)
10जेएनडी10-पिछले दिनों शैटरिंग की दुकान में चोरी करने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कै द। स्रोत द
10जेएनडी10-पिछले दिनों शैटरिंग की दुकान में चोरी करने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कै द। स्रोत द