फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: झूमकर बरसे बदरा, 45 एमएम बारिश रिकाॅर्ड

विज्ञापन
फोटो 18 एचएएमपी 31- शहर के प्रधान डाकघर में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में बीते एक सप्ताह बाद शनिवार को डेढ़ घंटे जमकर बारिश हुई। पूरा शहर पानी-पानी नजर आया। बारिश से जहां उमस भरी गर्मी से लोगों को निजात मिली, वहीं किसानों के चेहरों में रौनक लौटी है। दिन का अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 45 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन

शनिवार को एक सप्ताह बाद हुई झमाझम बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। बारिश न होने से जहां किसान परेशान थे, वहीं उमस भरी गर्मी से लोगों को समस्या उठानी पड़ रही थी। दोपहर डेढ़ बजे शुरू हुई बारिश का सिलसिला शाम चार बजे तक जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान कुल 45 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश से पूरा शहर पानी-पानी नजर आया। तहसील तिराहा, पुलिस लाइन, प्रधान डाकघर में एक फीट तक पानी भर गया। नाला व नालियां उफान मारने लगे। हालांकि बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
केवीके कुरारा प्रभारी डॉक्टर राजीव सिंह ने बताया कि आज अच्छी बारिश हुई है। इससे खरीफ फसलों की बोआई कर चुके किसानों को लाभ मिलेगा। फसलों का जमाव अच्छे से होगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी दो दिन बारिश के आसार हैं।

फोटो 18 एचएएमपी 31- शहर के प्रधान डाकघर में भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें