फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले की सफाई ने खुद जुटे ग्रामीण

Thu, 05 May 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर
विज्ञापन
नाला साफ करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम पंचायत में जल भराव की समस्या होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। सफाई कर्मियों के काम न करने पर ग्रामीणों ने नाले की सफाई का काम खुद शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


बुधवार की शाम तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई तो जलभराव की आशंका से ग्रामीण परेशान हो गए। इसको देखते हुए गुरुवार तड़के से ही लोगों ने फावड़े उठा लिए और नाले की सफ ाई शुरू कर दी। थाना से लेकर पावर स्टेशन तक जाने वाले मुख्य नाले से लगभग दो तिहाई आबादी के घरों का गंदा पानी निकलता है। अगर बारिश से पहले नाला की सफ ाई नहीं हुई तो मुहाल, रजमल मुहाल, अथाई मुहाल, बंधी मुहाल और बाजार मुहाल पानी से लबालब हो जाएगा।

लंबे समय से यह प्रमुख समस्या बनी हुई है, लेकिन लोगों की शिकायत का किसी अधिकारी ने ध्यान नहीं दियर। सफ ाई कर्मी सिर्फ नालियां ही साफ  करते रहते हैं। नाला सफ ाई के नाम पर टालमटोल करके भाग जाते हैं। गुरुवार को गांव के लोगों को नाला सफ ाई करते देख ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने सफ ाई कर्मियों को सफ ाई के लिए बुलाया तो सफाई कर्मी आए मगर खानापूर्ति करके भाग गए। उसके बाद कस्बा के डालचंद, रमेश, प्रेमनारायण, कल्लू, मनोज, भगवानदीन कुशवाहा, अध्यापक किशोरी, शिवसिंह, संजय आदि ने खुद नाला सफ ाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें