फोटो17एचएएमपी 13- मृतका पुष्पा की फाइल फोटो। परिजन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे के वार्ड संख्या-2 भगत सिंह नगर में कक्षा 11 की छात्रा ने सूना घर पाकर अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मां के मजदूरी करके घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई। बाबा की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
वार्ड संख्या-2 निवासी रामनाथ ने पुलिस को बताया कि नातिन पुष्पा (17) ने सूना घर पाकर फंदा लगा लिया। घटना के समय बहू रानी देवी फैक्टरी में मजदूरी करने गई थी। पिता की 15 वर्ष पूर्व सर्पदंश से मौत हो चुकी है। मृतका तीन बहनों में सबसे छोटी थी। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। मंझली बहन की शादी कुछ माह बाद होनी है। (संवाद)