राठ। बालविकास परियोजना में सुपरवाइजर उमा राजपूत की क्षेत्र में तैनाती की संभावना पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने चौपरा मंदिर में बैठक कर विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए तैनाती पर रोक लगाने की मांग की है। आशादेवी, रामदेवी, चुन्नी देवी, रामसखी, अरुण कुमारी, कमलेश, मीरा, जसोदा, सुदामा देवी, रामबाइ आदि ने बताया सुपरवाइजर उमा राजपूत का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई हुई थी।
तभी से वह रंजिश मान रहीं हैं। बताया उक्त सुपरवाइजर को दोबारा राठ क्षेत्र में तैनाती दी जा रही है। जिससे उन्हें उत्पीड़न का सामना करना पड़ेगा। कर्मचारियों पर झूठे आरोप लगाए जा सकते हैं। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में उनकी कहीं दूसरे क्षेत्र में तैनाती किए जाने की मांग की है। (संवाद)