फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के दौरान भाजपाइयों का हंगामा, चली हॉकी व डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। ब्लाक प्रमुख चुनाव के मतदान के दौरान भाजपाइयों ने जमकर हंगामा किया। सपा प्रत्याशी व उनके समर्थकों पर हॉकी, लाठी-डंडों से दो बार हमला किया। इस दौरान पुलिस ने लाठियां भांजकर हमलावरों को खदेड़ा। जिसमें कई भाजपाइयों को चोटें आईं हैं। पथराव से हाईवे पर सपा प्रत्याशी व उनके समर्थकों के आधा दर्जन वाहन व एक ट्रक के शीशे चकनाचूर हो गए। सूचना पर आईजी के सत्यनारायण ने हमला करने वालों पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। सपा प्रत्याशी ने कहा वह हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। इस मामले में ब्लाक प्रमुख पद पर विजयी प्रत्याशी जयनारायण ने कहा भाजपाइयों ने उपद्रव की सीमा लांघ दी है। वह मुकदमा दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

मतदान के लिए ब्लाक गेट पर पहुंचे सपा प्रत्याशी जयनारायण सिंह यादव पर सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर हॉकी, लाठी-डंडों से लैस दो दर्जन युवकों ने हमला बोल दिया और सपा प्रत्याशी व उनके भाई राजनारायण, सपा नेता अजय उर्फ कल्लू यादव को पीटा। प्रत्याशी का वाहन, कल्लू यादव की गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। अचानक हुए हमले के बाद सीओ सदर अनुराग सिंह ने मोर्चा संभाला। हमलावरों को दौड़ाकर पीटा। जिसमें एक भाजपा नेता का सिर फट गया। इसके बाद सन्नाटा पसरते ही कुछ देर के लिए मतदान रुका रहा। इसके बाद भाजपा समर्थक सदस्यों ने मतदान किया। इस घटना के बाद एसपी एनके सिंह व प्रेक्षक नागेंद्र प्रताप मतदान स्थल पर पहुंचे और पुलिस को सख्ती बरतने के निर्देश दिए।
तनाव को देखते अतिरिक्त पुलिस बल व दंगा नियंत्रण टीम को लगाया गया। आईजी के सत्यनारायण 1:50 बजे मतदान स्थल पर पहुंचे। सपा प्रत्याशी से जानकारी लेने के बाद तपोभूमि के समीप एकत्र सपाइयों व भाजपाइयों को खदेड़ा। स्थिति सामान्य होने पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव, डॉ. मनोज प्रजापति, सौरभ यादव 2:15 पर 27 बीडीसी सदस्यों को लेकर ब्लॉक गेट पर पहुंचे। अभी सब कुछ सामान्य चल रहा था। इसी बीच करीब 2:30 बजे सदस्यों को लेकर मतदान केंद्र आ रहे सपा जिलाध्यक्ष राजबहादुर पाल, नंदकिशोर शिवहरे, अरविंद उर्फ वाले गुप्ता की गाड़ियों पर भाजपाइयों ने एक बार फिर हमला बोल गायत्री तपोभूमि के समीप तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन

लेकिन यह लोग सदस्यों को ब्लॉक गेट तक लाने में कामयाब हो गए। मतदान में 84 के सापेक्ष 82 सदस्यों ने हिस्सा लिया। जिसमें सपा प्रत्याशी जयनारायण सिंह यादव को 37 मत प्राप्त हुए। 18 मत अवैध पाए गए। भाजपा प्रत्याशी पूजा सिंह परमार को 27 मत प्राप्त हुए। इनके दो मत अवैध घोषित हुए। शाम 4:30 बजे आए परिणाम के बाद पुलिस प्रशासन ने भाजपा प्रत्याशी पूजा सिंह परमार को पुलिस अभिरक्षा में घर पहुंचाया। इसके बाद सपा प्रत्याशी जय नारायण सिंह यादव को भारी पुलिस बल के साथ उनके गांव बड़ागांव पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें