फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 शिकायतें आईं, सात निपटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 90 शिकायती पत्र आए। इनमें मौके पर 7 का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

मझगवां निवासी छक्कीलाल ने बताया वन विभाग में मजदूरी का उनका आठ हजार रुपये बकाया हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर मजदूरी न देने का आरोप लगाया। नगर की स्वर्णकार धर्मशाला के अध्यक्ष वीरेंद्र सोनी ने शिकायती पत्र में कहा नगर पालिका प्रतिवर्ष विवाह घर, दुकानों, मकानों के टैक्स में कई गुना बढ़ोत्तरी की है। बंगरा के अयोध्या प्रसाद ने शिकायती पत्र में कहा चकमार्ग चिह्नित लेखपाल ने किया, लेकिन दबंग ने सीमांकन हटा दिया है। धनौरी निवासी देवपाल ने गांव के ही कुछ लोगों पर जबरन खेत जोतने का आरोप लगाते हुए शिकायत की।
मुगलपुरा की अनीता ने दबंग से जमीन पर अवैध कब्जा हटाने की मांग की। मुगलपुरा निवासी छिद्दू ने पुलिस पर बाजार से उनका हाथ ठेला हटवाकर बेरोजगार करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है उनके साथ हुई लूट की घटना भी पुलिस ने नहीं दर्ज की है। इस मौके पर एसडीएम अशोक यादव, नायब तहसीलदार घनेंद्र कुमार सिंह, विद्युत एसडीओ एसपी मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन

फरियादी मायूस दिखे
मौदहा। तहसील भवन के सभागार में आयोजित समाधान दिवस में आए साढ़े तीन दर्जन मामलों में केवल एक का ही निस्तारण होने से फरियादियों में मायूसी दिखी। एसडीएम राजेश चौरसिया ने बताया संबंधित शिकायतों का अधिकारियों से जांच कराकर निस्तारण किया जा रहा है। तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में 42 शिकायतें दर्ज हुईं। परछछ निवासी अवधेश यादव ने अरतरा मार्ग पर सड़क किनारे खड़े बबूल के पेड़ों की डालें कटवाने की मांग की। फत्तेपुर निवासी अनीता समेत दर्जनों लोगों ने मोहल्ले में पानी की किल्लत को लेकर पाइप लाइन बिछवाने की मांग की। सीओ रवि प्रकाश सिंह, तहसीलदार सुकमा प्रसाद विश्वकर्मा व वन क्षेत्राधिकारी इफ्तिखार अहमद आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें