हमीरपुर। बकरीद, कांवड़ यात्रा, सावन के सोमवार व अन्य त्योहारों को लेकर जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक जिलाधिकारी डॉ. चंद्र भूषण त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में हुई। इस दौरान कहा गया कि त्योहारों पर नई परंपरा न डाली जाए।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि बकरीद व अन्य त्योहार शांतिपूर्ण के साथ मनाएं। सड़कों पर किसी भी दशा में नमाज न अदा की जाए। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न की जाए। कुर्बानी निर्धारित चिन्हित स्थल पर ही बंद स्थान पर होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहार पर पेयजल व विद्युत आपूर्ति में किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं होना चाहिए। इसके लिए कमियां पहले से ही दुरुस्त कर ली जाएं। ढीले तारों को दुरुस्त कर लिया जाए।
एसपी शुभम पटेल ने कहा कि जुलूसों की वीडियोग्राफी कराई जाए। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एडीएम रमेश चंद्र, एडीएम न्यायिक डॉ. नागेंद्रनाथ यादव, एएसपी अनूप कुमार, एसडीएम सदर रवींद्र सिंह मौजूद रहे ।
जिला अस्पताल में रक्तदान करते समाजसेवी रूपेश गुप्ता।- फोटो : HAMIRPUR